नोएडा: भानु गुट के बाद अब भाकियू (लोकशक्ति) ने भी खत्म किया धरना

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा

नोएडा: भानु गुट के बाद अब भाकियू (लोकशक्ति) ने भी खत्म किया धरना

नोएडा: भानु गुट के बाद अब भाकियू (लोकशक्ति) ने भी खत्म किया धरना


नोएडा। चिल्ला बार्डर से भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट की तरफ से धरना समाप्त करने के बाद भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने भी बृहस्पतिवार को अपना धरना समाप्त कर दिया है। भाकियू (लोकशक्ति) के कार्यकर्ता पिछले 57 दिन से नए कृषि कानूनों के विरोध में सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे थे।

धरना स्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाकियू (लोकशक्ति) के अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर परेड ट्रैक्टर के नाम पर लाल किले पर हुई घटना से सभी किसान संगठन आहत है। देर रात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने धरना समाप्त करने की अपील की थी। इसलिए आज से धरना समाप्त करने का निर्णय किया है, लेकिन किसानों के हित में आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। और नए कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार से वार्ता का दौर जारी रहेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।