बेंगलुरु में 3 फरवरी से होगा डिफेंस का सबसे बड़ा शो ‘Aero India’

  1. Home
  2. देश

बेंगलुरु में 3 फरवरी से होगा डिफेंस का सबसे बड़ा शो ‘Aero India’

बेंगलुरु में 3 फरवरी से होगा डिफेंस का सबसे बड़ा शो ‘Aero India’


बेंगलुरु। डिफेंस का सबसे बड़ा एयर शो ‘एयरो इंडिया’ तीन फरवरी से पांच फरवरी तक बेंगलुरु में होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कोरोना काल में तमाम चुनौतियों के बावजूद इसे सफल बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।डिफेंस का ये बड़ा शो हर दो साल में एक बार होता है। जिसमें देश विदेश की बड़ी कंपनियां भाग लेती हैं। इस साल का एयरो इंडिया शो हाइब्रिड होगा। यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन. जो लोग शो में नहीं आ सकते, उन लोगों के लिए ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगा।

एयर शो में कुल 42 भारतीय एयरक्राफ्ट भाग लेंगे। जिसमें Mi-17 V5, ALH, LCH, LUH, C-17, Embraer, AN-32, Jaguar, Hawk, Su-30, LCA, Rafale और Dornier शामिल होंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार पहली बार सुर्यकिरण और सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले एक साथ होगा। इसके अलावा परशुराम एयरक्राफ्ट डकोटा भी एयर शो का हिस्सा होंगे। साथ ही कुछ विदेशी एयरक्राफ्ट भी इस शो में शामिल होंगे।

हालांकि कोरोना काल ने इस बार विदेशी एयरक्राफ्ट के पार्टिसिपेशन पर खासा असर पड़ा है। इस शो में दिन में दो बार एयर डिस्प्ले होगा। सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 से 5 बजे तक। कोरोना के चलते दो साल में एक बार होने वाले एरो इंडिया शो को इस बार पांच दिनों से घटाकर तीन दिन का कर दिया गया है, यानी आम लोग इस बार पिछले एयरो शोज की तरह हवाई करतब, एयर फोर्स स्टेशन पर नहीं देख पाएंगे। हालांकि घर बैठकर APP और टीवी के जरिये सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण प्‍लेन का अनोखा करतब देख सकते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।