Nitesh Pandey Death: टीवी सीरियल ही नहीं, नितेश पांडे ने शाहरुख-सलमान संग में भी किया काम

बुधवार की सुबह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर एक ऐसी खबर
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बुधवार की सुबह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को दुखी कर दिया। कई टीवी सीरियल के जरिए लोगों को हंसाने, सभी का मनोरंजन वाले नितेश पांडे सभी को रुला गए। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
यूं तो नितेश पांडे ने कई टीवी सीरियल में काम किया था। हालांकि फिलहाल वो टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रहे थे। इस शो में वो अहम किरदार निभा रहे थे। शो में इन दिनों वो अनुपमा और अनुज के रिश्ते को संभालते नजर दिख रहे थे। आपको बता दें कि नितेश पांडे ने सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि कई फिल्मों में भी काम किया था। वो सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ बड़े परदे पर नजर आए थे।
इन फिल्मों में किया था काम
नितेश पांडे ने कई फिल्मों में काम किया था। वो साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अनवर नाम का अहम किरदार निभाया था, जो कि शाहरुख के किरदार ओम कपूर का असिस्टेंट होता है।
शाहरुख खान के साथ-साथ नितेश बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। वो सलमान की फिल्म दबंग 2 में नजर आए थे। उस फिल्म में उन्होंने डॉक्टर का रोल प्ले किया था।
साल 2022 में आई राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो में भी नितेश पांडे देखे गए थे। इस फिल्म में वो प्रेम सिंह नाम के रोल में दिखे थे।
इतना ही नहीं इन फिल्मों के अलावा उन्होंने मदारी, रंगून, शादी के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला जैसी फिल्मों में काम किया था और छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक, हर जगह अपनी खूब पहचान बनाई थी। उनके निधन के बाद लोग उनके लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं और उनके निभाए गए किरदारों के लिए उन्हें याद कर रहे हैं।