25 मई से आरंभ होगा नौतपा, पृथ्वी पर पड़ेगी प्रचंड गर्मी

  1. Home
  2. आपकी खबर

25 मई से आरंभ होगा नौतपा, पृथ्वी पर पड़ेगी प्रचंड गर्मी

25 मई से आरंभ होगा नौतपा, पृथ्वी पर पड़ेगी प्रचंड गर्मी

भारतीय ज्योतिष में मौसम को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भारतीय ज्योतिष में मौसम को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। नौतपा भी ऐसा ही एक नियम है। पंचांग के अनुसार जब सूर्य ज्येष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब नौतपा का समयकाल माना जाता है। इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूर न्यूनतम रह जाती है। जिसके कारण पृथ्वी पर प्रचंड गर्मी पड़ने लगती है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार नौतपा में मौसम कैसा रहेगा, इसके आधार पर पूरे वर्ष के मौसम का अंदाजा लगाय जा सकता है। यदि नौतपा में भीषण गर्मी पड़े तो माना जाता है कि अच्छी वर्षा होगी परन्तु नौतपा में बारिश आने पर वर्षा कम मानी जाती है। नौतपा में तेज गर्मी का पड़ना किसानों तथा खेती के लिए शुभ माना जाता है।

25 मई से आरंभ होंगे नौतपा 

नौतपा का समयकाल कुल 15 दिनों का होता है। इस दौरान चन्द्रमा कुल नौ नक्षत्रों से होकर गुजरता है। इन दिनों सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी न्यूनतम होने के कारण पृथ्वी पर गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। पंचांग की गणना के अनुसार सूर्यदेव 25 मई को रात्रि 9 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह यहां पर 8 जून तक रहेंगे। इसी समयकाल को नौतपा कहा जाता है।