इंडिया नाम पर विवाद सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत: बसपा सुप्रीमो मायावती

  1. Home
  2. आपकी खबर

इंडिया नाम पर विवाद सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत: बसपा सुप्रीमो मायावती

इंडिया नाम पर विवाद सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत: बसपा सुप्रीमो मायावती 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नाम इंडिया पर विवाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत है। वह मीडिया को संबोधित कर रही थीं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के नाम इंडिया की जगह भारत को प्रचलन में लाने की शुरुआत कर दी है।

इसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन के नाम इंडिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार विपक्षी गठबंधन से इतना डर गई है कि अब देश का ही नाम बदल देना चाहती है। जबकि संविधान के पहले ही अनुच्छेद में लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत...।