उत्तराखंड में पाला गिरने से हुई 2 हजार मछलियों की मौत, तालाब का पानी जमा

 

चंपावत। उत्तराखंड में पालाा गिरने से 2 हजार मछलियों की मौत हो गयी है। पाला गिरने से नरियाल गांव स्थित मछली पालन के दो तालाबों का पानी पूरी तरह जम गया है। इस वजह से केंद्र के तालाब में पल रहीं करीब दो हजार छोटी मछलियां मर गईं। ये मछलियां मत्स्य पालकों को बांटी जानी थीं। लेकिन इससे पहले ही ये सर्दी का शिकार हो गईं।

पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों रात के वक्त खूब पाला गिर रहा है। इससे लोगों को ठंड का सामना तो करना पड़ ही रहा है। इसके अलावा मछलियों की मौत की वजह भी बन रहा है। गुरुवार रात नरियालगांव स्थित मत्स्य प्रजनन केंद्र स्थित दो मत्स्य पालन तालाबों का पानी पाला गिरने से जम गया।

इससे तालाब में पल रहीं करीब दो हजार मछलियां मर गईं। जिला मत्स्य पालन प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस केंद्र के चार तालाबों में करीब 30 हजार छोटी मछलियां डाली गई थीं, जिन्हें मत्स्य पालकों को वितरित किया जाना था। बीते गुरुवार को चार में से दो तालाबों का पानी पाले के कारण पूरी तरह जम गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।