UP: हामिद अशरफ पर बड़ी कार्रवाई, 1.08 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

शातिर हामिद अशरफ पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है
 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क। शातिर हामिद अशरफ पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर हामिद अशरफ की 1.08 करोड़ की अवैध सम्पति को कुर्क किया है। हामिद ने जिन-जिन रिश्तेदारों के नाम काली कमाई से संपत्ति को खरीदा था, जिला प्रशासन ने उसे भी कुर्क किया है। बता दें, शातिर हामिद ने IRCTC वेबसाइट को हैककर देश में सनसनी फैलाई थी।

IRCTC के वेबसाइट को हैक कर सनसनी मचाने वाले शातिर हामिद अशरफ की 1.08 करोड़ की अवैध सम्पति को कुर्क किया गया है। जिला प्रशासन ने अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की। हामिद अशरफ का नवी मुंबई में भी बैंक खाता फ्रीज किया गया है। साल 2021 में पुलिस ने हामिद को गिरफ्तार किया था। हामिद अशरफ के खिलाफ हरैया थाने में केस दर्ज था।

शातिर हामिद ने IRCTC वेबसाइट को हैककर देश में सनसनी फैलाई थी। सीबीआई ने बेंगलूरू से हामिद को बस्ती से अरेस्ट किया था। जमानत पर आने के बाद फिर से रेलवे के वेबसाइट को हैक कर तत्काल टिकट बनाने लगा था। साल 2021 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। हर्रैया थाने में उस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।