राहुल गांधी शक्ति प्रदर्शन करते हुए रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव नामांकन भरने पहुंचे। पूरा गांधी परिवार कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में मौजूद रहा जानिए 

कांग्रेस के ‘युवराज’ राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव नामांकन भर दिया है, वे रोड शो करते हुए कलेक्टर
 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क- कांग्रेस के ‘युवराज’ राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव नामांकन भर दिया है। वे रोड शो करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में एक मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी भी थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी साथ दिखे।

राहुल गांधी के नामांकन के बहाने कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। राहुल गांधी रायबरेली के अलावा केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। हालांकि उन्हें उनकी परंपरागत सीट अमेठी से टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनावी रण में उतारा है। वहीं प्रियंका गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।