मुजफ्फरनगर की छह सीटों पर एक साल में बढ़ गए हैं मतदाता
मुजफ्फरनगर। आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने वोटर लिस्ट फाइनल की है। जिले की छह विधानसभा सीट पर एक साल में 38713 मतदाता बढ़े हैं। बढ़े मतदाताओं में महिलाओं की संख्या अधिक है। बुढ़ाना विधानसभा में सबसे ज्यादा और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोटर संख्या दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 1982113 वोटर थे। एक साल में प्रशासन ने बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, सदर, खतौली और मीरापुर विधानसभा क्षेत्रों में वोटर संख्या बढ़ाने का खूब प्रयास किया। इसके लिए अभियान चलाए गए। लोगों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। राजनीतिक दलों ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। हालांकि वोट बनवाने के साथ ही वोट कटवाने के आरोप भी एक दूसरे पर लगाए, लेकिन जांच के बाद प्रशासन ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की है। वर्तमान में जनपद में 2020826 वोटर हैं, जिनमें 1083002 पुरुष और 937688 महिला वोटर हैं। बीते वर्ष के मुकाबले पुरुष वोटर 17050 और महिला वोटर 21649 बढ़े हैं। इस लिहाज से एक साल में महिला वोटर पुरुषों के मुकाबले 4599 अधिक हुए हैं। एक साल में बढ़े 38713 में करीब 20 हजार युवा वोटर है। ये पहली बार अपने मदाधिकार का प्रयोग करेंगे।
बुढ़ाना में सबसे अधिक मतदाता
मतदाता के आधार पर बुढ़ाना जनपद की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है। इस सीट पर 375073 मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर सदर विधानसभा है, इस सीट पर 356283 वोटर हैं। वहीं मीरापुर विधानसभा सबसे छोटी है। यहां कुल 314582 मतदाता पंजीकृत हैं।
कुल मतदाता : 2020826
पुरुष वोटर : 1083002
महिला वोटर : 937688
एक साल में बढ़े पुरुष मतदाता : 17050
एक साल में बढ़े महिला मतदाता : 21649
वर्तमान में जनपद में वोटर :
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
बुढ़ाना 202786 172280 375073
चरथावल 177613 152239 329870
पुरकाजी 176832 151424 328292
सदर 189918 166325 356283
खतौली 168904 147803 316726
मीरापुर 166949 147617 314582
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।