मुख्यमंत्री योगी बोले- कबिस्तान की बाउंड्री में दिखता है सपा-रालोद का विकास

 

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना और खतौली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा सपा के संरक्षण में हुआ था। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ के विकास का प्रयास किया गया। त्रेता युग की याद को ताजा करने के लिए सरकार हर संभव काम कर रही है।  

सीएम योगी ने कहा भाजपा सरकार में अयोध्या, बृज तीर्थ, मथुरा, काशी, वृंदावन का विकास किया गया है, जबकि सपा और रालोद के लोग कब्रिस्तान का विकास करते हैं। कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया, बहनजी को फुर्सत नहीं थी। भाजपा सरकार बनीं तो रमाला में नई चीनी मिल लगाई गई। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा पहले प्रदेश में बेटियां असुरक्षित थीं। उन्होंने कहा पांच साल पहले जिले की क्या स्थिति थी, यह सभी जानते हैं। सीएम योगी ने दंगे का मुद्दा उन्होंने सबसे पहले संसद में उठाया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।