अब माफिया दिखते हैं व्हीलचेयर पर, मऊ में CM योगी बोले- UP में अब कानून व्यवस्था का राज

यूपी में अब वह दौर नहीं जब माफिया का राज चलता था।
 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी में अब वह दौर नहीं जब माफिया का राज चलता था। अब प्रदेश में कानून का राज चलता है। भाजपा सरकार ने माफियाओं को व्हीलचेयर पर बैठाने का काम किया है। सरकार विकास के साथ अपराध पर अंकुश लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही रही। यह बातें बुधवार को मऊ के जीवनराम इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। निकाय चुनाव में नगर पालिका मऊ भाजपा के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री ने माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है और माफिया बदमाश कानून के शिकंजे में हैं। प्रदेश में विकास हो रहा है और जनता की सरकार चल रही है। आज पूरे यूपी में कानून का राज कायम है। जनता में एक नई उम्मीद और विश्वास जगी है।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां कानून व्यवस्था को व्हील चेयर पर लाने का काम करते थे, लेकिन अब माफिया खुद व्हील चैयर पर बैठे हैं। जहां पहले की सरकार माफियाओं का साथ देने के साथ खुली छूट देते थे, वहीं वर्तमान सरकार माफियाओं को उनके अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रही है।

इससे प्रदेश सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है, क्योंकि यह सरकार जनता की सेहत का ध्यान रखती है। आगे कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार जनता के हित में जुटी है। अब जनता को अब अपना कार्य करना है।

सीएम की जनसभा में कई कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर में रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जनसभा स्थल के दो किमी दायरे में पूर्णत प्रवेश को बंद कर मुख्य मार्गो पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।