उत्तर प्रदेश मऊ जिला कार्यालय कांग्रेस कमेटी मऊ नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह

 

संवाददाता कमलेश पाल

मऊ

उत्तर प्रदेश मऊ जिला कार्यालय कांग्रेस कमेटी मऊ पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन व जनसूचना विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधि विभाग के प्रदेश महासचिव उदय प्रताप राय, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार राय,सूचना विभाग के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार राय,अमित चौहान, योगेंद्र शर्मा, राहुल देव सिंह, प्रमोद सिंह विशेन अजीत शुक्ला रोशन विश्वकर्मा आदि साथी उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।