परिणय सूत्र में बंधी व‍िधायक अद‍ित‍ि स‍िंंह की बहन देवांशी, लखनऊ में ल‍िए फेरे

 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क। दिवंगत पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की दूसरी बेटी देवांशी भी परिणय सूत्र में बंध गई हैं। उनका विवाह भी राजनैतिक घराने में हुआ है। रविवार को लखनऊ के एक होटल में वैवाहिक समारोह में उन्होंने शादी के सात फेरे लिए। बता दें क‍ि स्व. अखिलेश सिंह की बड़ी बेटी अदिति सिंह का विवाह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ हुआ था। तब अदिति भी कांग्रेस में थी, जो अब भाजपा में शामिल हो गई हैं।

व‍िधायक अद‍ित‍ि स‍िंंह की छोटी बहन देवांशी का विवाह लखनऊ के पूर्व मेयर व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अखिलेश दास के बेटे विराज दास के साथ हुई है। अखिलेश दास बसपा के जाने-माने नेता थे, जोकि मायावती के सबसे करीबी लोगों में शामिल थे। मौजूदा समय में देवांशी बीडीसी सदस्य हैं और धुन्नी सिंह फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाकर गरीब, असहायों की मदद कर रही हैं। उनकी मां वैशाली सिंह अमावां से ब्लाक प्रमुख हैं। देवांशी की पढ़ाई भी अमेरिका में हुई है। वह भी अपनी बहन अदिति की तरह रायबरेली आने के बाद सामाजिक कार्यों में रुचि लेने लगीं। राजनीतिक घराने में विवाह होने के बाद उनकी भी राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।