देश में कोरोना पसार रहा पैर 24 घंटे में 3,47,254 नए मामले, 703 मरीजों की मौत

 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क. दुनियांभर में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता जा रहा है। वही, भारत में भी बीते 24 घंटे में 3.5 लाख से ज्यादा केस सामने आए है। देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,47,254 नए केस मिले है। देश में 24 घंटे में 703 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 लाख पार हो गई है। देश में बीते 24 घंटे में 2,51,777 ठीक हुए है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लोगो में डर का माहौल है। देश में रिकवरी रेट 93.50%, मृत्यु दर 1.27% है। देश में अब तक 1,60,43,70,484 वैक्सीन डोज़ लगी है।

बता दें, महाराष्ट्र में 46197, कर्नाटक में 47754 केस पाए गए है। वही, दिल्ली में 12306,केरल में 46387 नए केस,तमिलनाडु में 28561,गुजरात में 24485 केस मिले है। यूपी में 18554, बंगाल में 10959 नए केस, आंध्र प्रदेश में 12615,असम में 7929 केस, जम्मू कश्मीर में 5992,गोवा में 3390 केस, बिहार में 3475, हिमाचल में 2368 नए केस सामने आए है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।