यूपी में संतकबीरनगर में बोले केशव मौर्य- BJP ने बदली पूर्वांचल की तस्वीर, पहले की सरकारों ने कर दिया था बर्बाद
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डबल इंजन की सरकार को संतकबीरनगर की तस्वीर बदलने वाला करार दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर पूर्वांचल को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया।
डिप्टी सीएम केशव ने दावा किया कि जबसे भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल इंजन’ सरकार सत्ता में आई है, उसने पूर्वांचल का नक्शा बदल दिया है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर धनघटा में भाजपा ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ जनसभा का आयोजन किया। इसे संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।
भाजपा की जनसभा से पहले धमकाते थे सपा के गुंडे
डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले जिले में भाजपा की सभा में लोगों आने से रोका जाता था। सपा के गुंडे गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की जनसभा और रैली में न जाने के लिए धमकाते थे। अब न गुंडों से डरना नहीं है। बताया कि 2022 के चुनाव से पहले सपा के लोगों में अहंकार आ गया था। उन्होंने सरकार आने की खुशी मनाते हुए लोगों को धमकान शुरू कर दिया था। आगे कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा और और देश में खाता खोलने लायक भी नहीं रहेंगे।