UP Election 2022 Voting : गोरखपुर में शाम पांच बजे तक पड़े 53.9 प्रतिशत मत, इस गांव से सबसे काम मतदान
पब्लिक न्यूज़ डेस्क । गोरखपुर में शाम पांच बजे तक 54 प्रतिशत पड़े हैं। कैम्पियरगंज में 57.75, पिपराइच 57.50, गोरखपुर शहर-51.98, गोरखपुर ग्रामीण 54.75, सहजनवां में 55.45, खजनी में 51.76, चौरी-चौरा में 52.17, बासगांव में 49.34, चिल्लूपार 52.07 प्रतिशत मत पड़े। मतदान अभी जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
तीन बजे तक इतना हुआ था मतदान
गोरखपुर जिले में अपराह्न तीन बजे तक कुल 48.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक 52.56 प्रतिशत मतदान पिपराइच में हुआ एवं सबसे कम 44.33 प्रतिशत मतदान गोरखपुर शहर में हुआ। वहीं कैम्पियरगंज में 51.25 प्रतिशत, गोरखपुर ग्रामीण में 48.80 प्रतिशत, सहजनवां में 45.75 प्रतिशत, खजनी में 47.03 प्रतिशत, चौरी चौरा में 50.46 प्रतिशत, बासगांव में 44.36 प्रतिशत व चिल्लूपार में 48 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
सदर विधानसभा में पड़े सबसे कम वोट
गोरखपुर में अपराह्न एक बजे तक यानी पहले छह घण्टे में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक 39.38 प्रतिशत मतदान पिपराइच में हुआ एवं सबसे कम मतदान गोरखपुर शहर में हुआ। यहां 32 प्रतिशत वोट पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने बूथ पर वोट डाला। मुख्यमंत्री इसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी हैं। सुबह कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की शिकायतें आई थी लेकिन तुरंत उसे दुरुस्त कर लिया गया।
धीमी गति से शुरू हुआ मतदान
जिले के सुबह सात बजे से ही लोग घर से निकल कर बूथ पर जाने लगे। चौरी चौरा विधानसभा, सहजनवा विधानसभा, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा, शहर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर लाइन लग गई। कुछ प्रमुख व्यक्तियों ने भी पहले मतदान फिर जलपान को चरितार्थ करते हुए सुबह ही वोट डाला। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने तारामंडल स्थित नक्षत्र शाला बूथ पर अपना वोट डाला उसके बाद कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निभाने रवाना हुए। गैलेंट इस्पात समूह के चेयरमैन सीपी अग्रवाल ने भी सुबह ही अपना वोट डाला। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कजाकपुर प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथों पर बिना मास्क के मतदाताओं को प्रवेश करने से रोका जा रहा था। इस बात की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने मास्क के कारण किसी को ना रोकने का निर्देश दिया। सुबह से ही निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की घंटी बजने लगी। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या एक पर ईवीएम चालू होने के साथ ही बंद हो गई थोड़ी देर में इसे ठीक कर मतदान शुरू कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बूथ पर भी ईवीएम खराब होने से कुछ देर मतदान बाधित होने की सूचना आई। हालांकि यहां प्रत्याशियों के एजेंटों के उपस्थित न होने से माक पोल में देरी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसएसपी सुबह से ही मतदान का हाल जानने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
मतदान प्रतिशत अपराह्न एक बजे तक
320 कैम्पियरगंज - 39.50%
321 पिपराइच - 39.38%
322 गोरखपुर शहर- 32%
323 गोरखपुर ग्रामीण -35.59 %
324 सहजनवां - 37.73%
325 खजनी - 35.42 %
326 चौरी चौरा - 38.94 %
327 बासगांव - 33.36%
328 चिल्लूपार - 38.04 %
जनपद गोरखपुर -36.66%
चौरीचौरा में बवाल की अफवाह से अफरातफरी
गोरखपुर के चौरी-चौरा विधान सभा के ग्रामपंचायत गजाईकोल में प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 313 तथा 314 बूथ पर बवाल होने की अफवाह से पुलिस परेशान रही। यहां अफवाह फैल गई कि मतदान में गड़बड़ी पर बवाल हुआ है और एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। बाद में पता चला कि वहां इस तरह की कोई बात नही थी। वहां मतदान शांतिप्रिय ढंग से चल रहा है। बूथ संख्या 313 पर 11बजे इक्का दुक्का मतदाता वोट डालने आ रहे थे। बूथ संख्या 314 पर महिला पुरुष मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। चुनाव में पैरामिलिट्री फोर्स इंस्पेक्टर गणेश ने बताया कि अधिकारी चेक करने आए थे कि जवान ठीक ढंग से ड्यूटी कर रहे है की नहीं। यहां सबकुछ ठीक ढंग से चल रहा है। इस दौरान एक बजे तक पूरे जिले में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
गोरखपुर में 11 बजे तक 21.89 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 बजे तक यानी पहले दो घण्टे में 21.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक 25.77 प्रतिशत मतदान चौरी चौरा में हुआ एवं सबसे कम मतदान गोरखपुर शहर में हुआ। यहां 17.5 प्रतिशत वोट पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने बूथ पर वोट डाला। मुख्यमंत्री इसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी हैं। सुबह कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की शिकायतें आई थी लेकिन तुरंत उसे दुरुस्त कर लिया गया।
इस बात की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने मास्क के कारण किसी को ना रोकने का निर्देश दिया। सुबह से ही निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की घंटी बजने लगी। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या एक पर ईवीएम चालू होने के साथ ही बंद हो गई थोड़ी देर में इसे ठीक कर मतदान शुरू कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बूथ पर भी ईवीएम खराब होने से कुछ देर मतदान बाधित होने की सूचना आई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसएसपी सुबह से ही मतदान का हाल जानने क्षेत्र में निकल चुके हैं।
नौ बजे तक 7.67 फीसद मतदान
गोरखपुर में सुबह नौ बजे तक 7.67 फीसद मतदान हुआ। बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं।
विधानसभावार मतदान
320 कैम्पियरगंज - 8.25%
321 पिपराइच - 7.25%
322 गोरखपुर शहर- 7.75 %
323 गोरखपुर ग्रामीण -8.25 %
324 सहजनवां - 8%
325 खजनी - 7.33 %
326 चौरी चौरा - 8.66 %
327 बासगांव - 6.50%
328 चिल्लूपार - 7 %
जनपद गोरखपुर -7.67 %
विधानसभा क्षेत्रों की यह है स्थिति
320 कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 381633
पुरुष मतदाता : 205131
महिला : 177466
अन्य : 36
प्रत्याशियों की संख्या : 13
मतदान केंद्र : 230
मतदान स्थल : 461
321 पिपराइच विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 406108
पुरुष मतदाता : 220222
महिला : 185837
अन्य : 80
प्रत्याशियों की संख्या : 14
मतदान केंद्र : 227
मतदान स्थल : 450
322 गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 463923
पुरुष मतदाता : 247894
महिला : 215949
अन्य : 80
प्रत्याशियों की संख्या : 13
मतदान केंद्र : 89
मतदान स्थल : 471
323 गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 418695
पुरुष मतदाता : 225155
महिला : 193515
अन्य : 25
प्रत्याशियों की संख्या : 15
मतदान केंद्र : 154
मतदान स्थल : 460
324 सहजनवा विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 378269
पुरुष मतदाता : 205582
महिला : 172670
अन्य : 17
प्रत्याशियों की संख्या : 13
मतदान केंद्र : 293
मतदान स्थल : 453
325 खजनी विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 378665
पुरुष मतदाता : 205098
महिला : 173556
अन्य : 11
प्रत्याशियों की संख्या : 10
मतदान केंद्र : 291
मतदान स्थल : 458
326 चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 354138
पुरुष मतदाता : 191046
महिला : 163050
अन्य : 42
प्रत्याशियों की संख्या : 13
मतदान केंद्र : 214
मतदान स्थल : 397
327 बांसगांव विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 380151
पुरुष मतदाता : 208353
महिला : 171782
अन्य : 16
प्रत्याशियों की संख्या : 09
मतदान केंद्र : 267
मतदान स्थल : 465
328 विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार
कुल मतदाता : 429058
पुरुष मतदाता : 231826
महिला : 197228
अन्य : 04
प्रत्याशियों की संख्या : 09
मतदान केंद्र : 312
मतदान स्थल : 511
जिले में कुल मतदाता : 3591640
पुरुष : 1940307
महिला : 1651053
29 साल तक के युवा मतदाता : 619173
अन्य : 280
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
कैंपियरगंज विधानसभा
भाजपा से फतेहबहादुर सिंह, बसपा से चंद्रप्रकाश निषाद, सपा से काजल निषाद, कांग्रेस से सुरेंद्र कुमार निषाद, आम आदमी पार्टी से कौशल कुमार सिंह, इंडियन नेशनल लीग से विंध्यवासिनी सिंह निषाद, भारतीय एकलव्य पार्टी से मुनीब निषाद, कंम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से अटल बिहारी सिंह, भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी से विनोद सिंह फौजी, जन अधिकार पार्टी से जटाशंकर, निर्दलीय धनुषधारी कुमार, नवीमुहम्मद एवं रामपाल।
पिपराइच विधानसभा क्षेत्र
भाजपा से महेंद्र पाल सिंह, सपा से अमरेंद्र निषाद, बसपा से दीपक अग्रवाल, कांग्रेस से सुमन, आम आदमी पार्टी से धीरेंद्र, राष्ट्रवादी विकास पार्टी से विजय कुमार भारती, लोकप्रिय समाज पार्टी से अविनाश प्रताप, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से डा. आशीष कुमार सिंह, जन अधिकार पार्टी से नजीम, भारतीय अपना समाज पार्टी से अमोद कुमार, निर्दलीय अरुण कुमार, आजाद अली, नरेंद्र नाथ मौर्य एवं सुभाष चंद्र गुप्ता।
गोरखपुर शहर विधानसभा
भाजपा से योगी आदित्यनाथ, बसपा से ख्वाजा शमसुद्दीन, कांग्रेस से चेतना पांडेय, सपा से सुभावती, आम आदमी पार्टी से विजय कुमार श्रीवास्तव, अनारक्षित समाज पार्टी से अजय कुमार श्रीवास्तव, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से चंद्रशेखर, जनता रक्षक पार्टी से जसकरन राज, भारतीय जन जागृति पार्टी से युवराज शर्मा, राइट टू रिकाल पार्टी से रामदवन मौर्य, निर्दलीय हामिद, सूरज कुमार यादव एवं संत धर्मवीर चोटीवाला।
गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
भाजपा से विपिन, सपा से विजय बहादुर यादव, बसपा से दारा सिंह निषाद, कांग्रेस से देवेंद्र, एआइएमआइएम से मो. इस्लाम, पीस पार्टी से हिफाजुर्रहमान अजमल अंसारी, बहुजन मुक्ति पार्टी से डा. श्रीनरायण विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से गौतम, सर्वोदय भारत पार्टी से स्वामी डा. विनय, मौलिक अधिकार पार्टी से हरिसेवक, राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया से प्रमोद, आम आदमी पार्टी से वैभव शाही, भारतीय अपना समाज पार्टी से पूनम सिंह, निर्दलीय बिन्दु एवं घनश्याम निषाद।
सहजनवा विधानसभा क्षेत्र
भाजपा से प्रदीप, सपा से यशपाल सिंह रावत, बसपा से सुधीर सिंह, कांग्रेस से मनोज, आम आदमी पार्टी से विजय आनंद उपाध्याय, विकासशील इंसान पार्टी से मनोज कुमार, भारतीय अपना समाज पार्टी से राकेश दुबे, बहुजन मुक्ति पार्टी से रमाकांत, लोक जनशक्ति पार्टी (रमाविलास) से प्रशांत राम त्रिपाठी, शिव सेना से प्रह्लाद सिंह, निर्दलीय सुरजीत सिंह, राकेश शुक्ला एवं श्री कृष्णा।
खजनी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र
भाजपा से श्रीराम, सपा से रूपावती, बसपा से विद्यासागर, कांग्रेस से रजनी, आम आदमी पार्टी से दीनबंधु, बहुजन मुक्ति पार्टी से अमिता, आदिम भारतीय दल से गौरी शंकर, जन अधिकार पार्टी से रमेश चंद्र, भारतीय तीसरा विकल्प पार्टी से राजकुमार एवं निर्दलीय ऋषिकपूर।
बांसगांव सुरक्षित विधानसभा
सपा से संजय कुमार, भाजपा से विमलेश पासवान, बसपा से रामनयन आजाद, कांग्रेस से पूनम, राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया से मुरली, जन अधिकार पार्टी से रूदल, आम आदमी पार्टी से लालवचन, विकासशील इंसान पार्टी से विजय एवं निर्दलीय श्रवण।
चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस से जितेंद्र, सपा से बृजेश चंद्र लाल, बसपा से वीरेंद्र, भाजपा से सरवन कुमार निषाद, आम आदमी पार्टी से अखिलेश, जन अधिकार पार्टी से रमेश प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी से रामनाथ, सत्य बहमत पार्टी से राहुल, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल से सोनू राय, आम जनता पार्टी इंडिया से संजय कुमार शर्मा, निर्दलीय अजय कुमार सिंह, राकेश एवं राधिका।
चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र
बसपा से राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, भाजपा से राजेश त्रिपाठी, सपा से विनय शंकर तिवारी, कांग्रेस से सोनिया शुक्ला, भारतीय अपना समाज पार्टी से चिंतामणि पांडेय, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से पूनम गुप्ता, जन अधिकार पार्टी से रवींद्र, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से सुभाष चंद्र दुबे गोरखपुरी, आम आदमी पार्टी से सूरज कुमार
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।