अराजकता से परेशान ग्रामीणों ने लगाई फरियाद

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती महिलाये
 

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

घर के सामने जबरन दुकान खोलकर आवारा लोगों को बैठाकर अराजकता फैलाने से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यालय आकर डीएम व एसपी समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर निदान की गुहार लगाई है।
मंगलवार को सदर तहसील के खोह गांव निवासी धोखिया, माधुरी, गोमती, रत्ना, संगीता, राजकुमारी, मंजू, सोना, बिट्टी, राजरानी, मुरतिया, कुसुमा, फूला, ऊषा आदि ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे।

डीएम व एसपी को सौपे पत्र में बताया कि एक व्यक्ति अपने घर के सामने दुकान खोले है। जहां अराजकतत्व बैठकर शराब पीते हैं। आने जाने वाले लोगों पर फब्तियां कसते हैं। मना करने पर लड़ाई झगड़ा पर आमादा होते हैं। जिससे ग्रामीण खासा हलाकान है। मांग की है कि मामले की जांच कराकर समस्या का निदान कराया जाए।