रिटायर्ड शिक्षक समेत युवक की नदी में डूबने से मौत

राजाराम द्विवेदी की फाइल फोटो
 

संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

सेवानिवृत्त शिक्षक की यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। शव को गोताखोर की मदद से निकाला गया। इसके अलावा एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई।
राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीरमऊ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम द्विवेदी (80) गांव के पास स्थित यमुना नदी के घाट में प्रतिदिन स्नान करने के लिए जाते थे। रविवार को सुबह छह बजेे स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गये। इससे उनकी मौत हो गई। परिजन उनकी तलाश करते यमुना घाट स्थित पहुंचे तो घाट किनारे उनका अगौंछा रखा मिला। जिससे उनकी तलाश गोताखोरों से यमुना नदी में कराई गई।

शव मिलने पर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे ब्रम्हदीन द्विवेदी ने घटना की जानकारी दी। जिस पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश क्षेत्र के नया गांव थाना क्षेत्र के पथरा गांव स्थित एक युवक मंदाकिनी नदी में नहाने गया था। अचानक गहरे पानी में चले जाने पर वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।