नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

 

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

नदी में नहाने गए अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये घटना  पहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खरसेडा में सोमवार की सुबह हुई। बताया गया कि मनीलाल (53) पुत्र रामखेलावन नित्य की भांति गेडुवा नदी के अमहा घाट में नहाने व कपड़ा धुलने गया था। स्नान करने के लिए नदी के बीच में जाते ही डूब गया। काफी देर तक डूबे रहने से मौत हो गई। करीब आधा घंटे बाद जब एक व्यक्ति नहाने गया। नदी में शव उतराते देखा तो वह भाग कर गांव आया और लोगों को जानकारी दी।

ग्राम प्रधान लवदीप शुक्ला ग्रामीणो को साथ लेकर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक तीन भाई थे। तीनों की मौत हो चुकी है। पत्नी की पहले मौत हो चुकी है। एक लड़का संतोष है जो टीबी रोग से ग्रस्त हैं।

मृतक मनीलाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बृद्ध मां सिलपतिया का रो रो कर बुरा हाल है।