239 अभियोगों में 441 अभियुक्तों को दिलाई सजा

जानकारी देती एसपी
 
:एसपी ने विगत वर्ष की बताई उपलब्धियां

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

जनपद पुलिस ने विगत वर्ष में 239 अभियोगों में 441 अभियुक्तो को सजा दिलाई है। यातायात जांच में पांच करोड़ 78 लाख ई चालान, 294 वाहन सीीज किए गए हैं। जिले में 2559 अभियोग पंजीकृत हुए। जिनमें 2228 अभियोगों का निस्तारण हुआ।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशन पर ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करने के क्रम में जनपद में 2559 अभियोगों में 2228 मामलों का निस्तारण किया गया। आपरेशन कन्विक्शन के तहत 239 अभियोगों में 441 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। यातायात व थाना, चौकी पुलिस ने दो, चार पहिया, सीट बेल्ट, हेलमेट, काली फिल्म की जांच कर 29421 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें 5 करोड़ 78 लाख 24 हजार 700 रुपए ई चालान व 294 वाहन सीज किए गए। शांति व्यवस्था भंग करने में 26006 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। 25018 व्यक्तियों को पाबंद किया गया।

साइबर सेल में 305 पीड़ितों के 2537784 रुपए विभिन्न बैंकों से फ्रीज कराए गए। 86 पीड़ितों के 3312712 रुपए खातों में वापस कराए हैं। 166 अपहृत, गुमशुदा बच्चे बरामद किए गए। 114 लोगों के विरुद्ध गुडा एक्ट, 497 मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही हुई। 472 आरोपियों से 5152 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। 464 अभियोग एनडीपीसी के दर्ज हुए। 1006.803 किग्रा गांजा बरामद किया गया।

जिला कारागार में डीएम के साथ उन्होंने आकस्मिक जांच की। जहां निरुद्ध अब्बास अंसारी व पत्नी निखत बानो तथा सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में जेल अधिकारियों पर भी कार्यवाही हुई। जल जीवन मिशन के पाइप चोरी, भूमाफियाओ, लोकेशन गैंग, खोए हुए मोबाइल बरामदगी, मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यवाहियां की गई है।