सूरत से ट्रेन से घर जा रहे मजदूर ट्रेन से गिरा, मौत
 

चचेरी बहन व भाई सूरत से ट्रेन से घर जा रहे थे।
 

संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। चचेरी बहन व भाई सूरत से ट्रेन से घर जा रहे थे। अचानक भाई की गिरने से मौत हो गई। जीआरपी ने मानिकपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
ये घटना शुक्रवार की सुबह मानिकपुर जंक्शन के आउटर पर हुई। बताया गया कि कलोढिया गांव थाना सारावां जिला देवघर झारखंड निवासी सुभाष टुडू (22) पुत्र कपिल देव टुडू अपनी चचेरी बहन सोनिया देवी व भाई अजय टुडू के साथ सूरत से आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल बोगी में बैठकर अपने घर आ रहा था। ट्रेन जैसे ही मानिकपुर जंक्शन आउटर पर धीमी हुई तो सुभाष बोगी के गेट पर पहुंचा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। यह देखकर भाई-बहन में कोहराम मच गया। इसकी सूचना जीआरपी मानिकपुर को दी गई। जीआरपी पुलिस ने मानिकपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक सुभाष दो भाई चार बहन में सबसे छोटा था।