वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच मेनका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा... 
 

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भारतीय राजनीति
 
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भारतीय राजनीति में एक प्रभावशाली राजनेता हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी मेनका गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि,  "मेरी अब इतनी उम्र नहीं है कि एक दिन में 70-70 मीटिंग करूं"। उनके इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि, मेनका गांधी सुल्तानपुर से एक बार फिर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगी।