इन छुट्टियों में करें मां वैष्णो देवी तीर्थ स्थान की धार्मिक यात्रा, IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज

 

पब्लिक न्यूज डेस्क। नवंबर का महीना चल रहा है और सर्दियां भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आप में से कई लोग कहीं पर घूमने का प्लान रहे होंगे। इस दौरान कई सारे यात्री धार्मिक यात्रा करने का मन भी बना रहे होते हैं। अगर आप भी सर्दियों के दिनों में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं तो, माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थान आपके लिए सबसे बहतर विकल्पों में से एक साबित हो सकता है।

वैष्णो देवी एक ऐसा तीर्थ स्थान है, जहां पर हर मौसम में काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। जम्मू के पहाड़ों की प्राक्रितिक वादियों के बीच स्थित यह तीर्थ स्थान हमेशा से ही सैलानियों को लुभाता रहा है। IRCTC वैष्णो देवी के दर्शन करने के इक्षुक यात्रियों के लिए बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को 'Mata Vaishno devi with Patnitop' नाम दिया है।

क्या है टूर का कार्यक्रम

यात्रा की शुरुआत शुरुआत मध्य प्रदेश के डॉ अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन(महू स्टेशन) से होगी। रात भर ट्रेन में सफर करने के बाद सैलानी अगले दिन, कटरा पहुंचेंगे। कटरा में रात का आराम करने के बाद, अगले दिन श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाएंगे।

हालांकि, दर्शन के दौरान सारा खर्च श्रद्धालुओं को खुद ही वहन करना होगा। दर्शन करके लौटने पर यात्री होटल में रात का आराम करेंगे। अगले दिन नाश्ते के बाद यात्री पटनीटॉप की यात्रा पर निकलेंगे। पटनीटॉप से वापस यात्री कटरा लौटेंगे। इसके अगले दिन यात्री कटरा से वापस महू के लिए रवाना हो जाएंगे।

कितने का है यह टूर पैकेज

माता वैष्णो देवी दर्शन के इस छह दिन और पांच रातों वाले टूर पैकेज के लिए आपको 10,101 रुपए खर्च करने होंगे। इस टूर पैकेज के तहत बुकिंग के समय उपलब्धता के आधार पर यात्रियों को थर्ड एसी या सेकेंड एसी में यात्रा कराई जाएगी।

इसके अलावा 3 रातों के आराम के लिए डीलक्स होटल की व्यवस्था भी रहेगी। सभी साइटसीन के लिए गाड़ियां मौजूद रहेंगी। 3 दिनों तक नाश्ते और डिनर की व्यवस्था भी की जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।