विराट की एक इंस्टा पोस्ट की कमाई सुन आप हो जाएंगे हैरान ,जानें सालाना कमाई..

 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए, जिसको लेकर हर कोई भारतीय क्रिकेटर की तारीफ कर रहा है, वहीं विराट ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए पत्नी अनुष्का को श्रेय दिया। साथ ही विराट ने इतनी बड़ी संख्या हासिल करने के बाद अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया।

जिसमें अनुष्का के साथ उनकी सेल्फी कोलाज में सबसे ऊपर थी। वहीं इस पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट सेक्शन में भी क्रिकेटर को ढेर सारा प्यार दिया। बता दे कि विराट को बल्ले से काफी साल हो गए हैं आज प्रदर्शन किये हुए और प्रशंसकों को उनके शतक का काफी समय से इंतजार है।

और आईपीएल 2022 भी उनके लिए काफी अच्छा नहीं रहा। बता दे कि विराट कोहली ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। और एक रिपोर्ट के अनुसार वह इंस्टाग्राम पर हर एक पोस्ट शेयर करने के लिए 5 करोड़ रूपए लेते हैं। साथ ही आपको बताते चले कि विराट कोहली की विराट सालाना कमाई तकरीबन 130 करोड़ रुपय है

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।