अवैध संबंधों के शक में पत्नी का किया ऐसा हाल, कांप जाएगी रूह, जानें मामला
 

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक घर के बंद कमरे में पड़ी लाश बरामद की है। पुलिस का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को कमरे में बंद करके आरोपी फरार हो गया। इस मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब आसपास के लोगों को कमरे से बहबू आने लगी।

पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला शव

जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा के सेक्टर-58 की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर महिला की लाश मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला फोन पर किसी दूसरे शख्स से बात करती थी, जिसके चलते उसका पति से झगड़ा होता था। बताया गया है कि घटना से पहले आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ था। फिर गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

एक साल से रह रहे थे नोएडा में

पुलिस ने शव की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी सूरज कुमार (आरोपी) की 22 वर्षीय पत्नी अंजलि के रूप में की है। सामने आया है कि करीब एक साल से दंपति यहां के बिशनपुरा गांव में किराए पर रह रहा था। उनकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उनकी एक नवजात बेटी भी है, जो अपनी दादी के घर रहती है।

पत्नी पर करता था शक, हत्या से पहले हुआ झगड़ा

नोएडा पुलिस ने बताया कि सूरज एक फर्नीचर बनाने वाले कंपनी में काम करता है। उसे शक था कि जब वह काम पर चला जाता था तो उसकी पत्नी ने फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात की। एक माह पहले सूरज की नौकरी भी छूट गई थी। नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि हत्या के दिन दंपति के बीच झगड़ा हुआ था।