8 साल के उच्च स्तर पर महंगाई

 

नई दिल्ली। आम आदमी को अप्रैल में महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर तेल के दाम भी बढ़ने से महंगाई 8 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानि CPI आधारित रिटेल महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 7.79% हो गई। मई 2014 में महंगाई 8.32% थी।

इसे भी पढ़ें : सेंट्रल बैंक ऑफ‍ इंड‍िया बंद करेगा अपनी शाखाएं 

फरवरी 2022 में रिटेल महंगाई दर 6.07%, जनवरी में 6.01% और मार्च में 6.95% दर्ज की गई थी। एक साल पहले अप्रैल 2021 में रिटेल महंगाई दर 4.23% थी।
बीते दिनों रिजर्व बैंक ने इस वित्त वर्ष की अपनी पहली मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद महंगाई के अनुमान को बढ़ाते हुए पहली तिमाही में 6.3%, दूसरी में 5%, तीसरी में 5.4% और चौथी में 5.1% कर दिया था। इसके बाद इमरजेंसी मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग में महंगाई की चिंताओं के कारण ब्याज दरों को 0.40% बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

CPI क्या होता है?
दुनियाभर की कई अर्थव्यवस्थाएं महंगाई को मापने के लिए WPI यानि Wholesale Price Index को अपना आधार मानती हैं। भारत में ऐसा नहीं होता। हमारे देश में WPI के साथ ही CPI को भी महंगाई चेक करने का स्केल माना जाता है।भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक और क्रेडिट से जुड़ी नीतियां तय करने के लिए थोक मूल्यों को नहीं, बल्कि खुदरा महंगाई दर को मुख्य मानक मानता है। अर्थव्यवस्था के स्वभाव में WPI और CPI एक-दूसरे पर असर डालते हैं। इस तरह WPI बढ़ेगा, तो CPI भी बढ़ेगा।रिटेल महंगाई की दर कैसे तय होती है?
कच्चे तेल, कमोडिटी की कीमतों, मैन्युफैक्चर्ड कॉस्ट के अलावा कई अन्य चीजें भी होती हैं, जिनकी रिटेल महंगाई की दर तय करने में अहम भूमिका होती है। करीब 299 सामान ऐसे हैं, जिनकी कीमतों के आधार पर रिटेल महंगाई का रेट तय होता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।