15 नवंबर 2021 का राशिफल: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी, दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी

 

पब्लिक न्यूज डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रबोधिनी एकादशी वैष्णव।

आज की भद्रा: प्रात: 06:40 बजे तक ही।

विशेष: पंचक

राशिफल

मेष: सूर्य का परिवर्तन मानसिक तनाव देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगी। संयम बरतें। धार्मिक कार्यो में मन लगाएं।

वृष: सूर्य का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए उत्तम होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: सूर्य का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। रोग या विरोधी सक्रिय होगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। दूसरे सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। नमक का दान आपके लिए हितकर साबित होगा।

कन्या: सूर्य पुरुषार्थ में वृद्धि करेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

तुला: सूर्य का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। किसी भी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं। रिश्तों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी होगी। नए संबंध बनेंगे।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना हितकर है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।