फ्लोरिडा के पूर्व डिप्टी को यौन शोषण के आरोप में 35 साल की जेल की सजा

 

पब्लिक न्यूज डेस्क। जैकसनविले (अमेरिका), 26 अगस्त (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोपी पूर्व डिप्टी को 35 साल की जेल की सजा सुनायी गयी है। अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, ट्रैविस रयान प्रिटचार्ड (38) को मंगलवार को जैकसनविले संघीय अदालत में सजा सुनायी गयी। आपराधिक शिकायत के अनुसार, प्रिटचार्ड ने दिसंबर 2019 में एक ऑनलाइन चैट ऐप के जरिए लड़की से बातचीत करना शुरू किया था। इससे कई महीने पहले वह एक दुकान पर इस लड़की से मिला था। दोनों ने आपत्तिजनक तस्वीरें साझा की और यौन संबंध बनाने लगे। लड़की की मां ने अप्रैल 2020 में पुलिस से संपर्क किया। जांचकर्ताओं ने प्रिटचार्ड को पकड़ने की योजना बनायी। उन्होंने एक मई 2020 को लड़की के घर में रात को उनके मिलने की व्यवस्था की। प्रिटचार्ड अगली सुबह उसके घर पहुंचा और कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।