पाकिस्तान और श्रीलंका में गहराता जा रहा आर्थिक संकट,लगातार बढ़ रहा विदेशी कर्ज!

 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क। एक तरफ जहां पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली को बहाल करके वहां पनपे राजनीतिक संकट को स्थिर कर दिया है वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका में बिजली, ईंधन, दवा और दूसरे संसाधनों की कमी के चलते जनता में प्रचंड आक्रोश है। श्रीलंका में गुरुवार की रात भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के घर के सामने इकठ्ठा हुआ जमकर नारेबाजी की। वहीं विपक्षी दल जेवीपी ने आज से कोलंबो में तीन दिवसीय विरोध का आह्वान किया है।

भारत के दोनों पड़ोसी देश, पकिस्तान और श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। डॉलर और स्थानीय मुद्रा विनिमय दर दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। पाकिस्तान में इमरान खान नियाजी और श्रीलंका में राजपक्षे द्वारा खराब शासन के कारण विदेशी भंडार गर्त में चला गया है और विदेशी ऋण लगातार बढ़ रहा है। दोनों देश चीनी कर्ज के जाल में फंस गए हैं और बीजिंग कर्ज के पुनर्निर्धारण के लिए और रियायतों की मांग कर रहा है।

अभी कुछ दिनों पहले पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नियाजी ने उनकी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष के साथ मिलकर विदेशी साजिश को दोषी ठहराया था। इसके बाद पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के डिप्टी स्पीकर के फैसले को पलट दिया। जिससे यह प्रतीत होता है कि एक अस्तित्वहीन साजिश का हिस्सा था। अब यह व्यापक रूप से उम्मीद की जा सकती है कि इमरान खान के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास नेशनल असेंबली में जारी रहेगा और अंतरिम सरकार के गठन के लिए आम चुनाव होंगे।

वहीं श्रीलंका में पाकिस्तान की तरह ही स्थिति इतनी स्पष्ट नहीं है क्योंकि विपक्षी दलों के पास राजपक्षे को जल्द विस्थापित करने की राजनीतिक ताकत नहीं है। भारत ने, अपनी ओर से, श्रीलंकाई जनता का समर्थन करने का निर्णय लिया है और जल्द ही अपने निजी क्षेत्र से वहां की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए श्रीलंका में निवेश करने का आग्रह करेगा। बता दें कि श्रीलंकाई रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तिहरे शतक से आगे निकल चूका है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।