Shahrukh Khan: अपने आशियाने को सजाने में गौरी को लगे थे चार साल, देखें मन्नत की खूबसूरत तस्वीरें

 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान बड़े पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी बादशाह वाली जिंदगी जीते हैं। शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर उनकी झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ लगती हैं। वहीं, सब उनके बंगले को भी देखना चाहते हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको मन्नत की अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

शाहरुख खान मुंबई में अपने बंगले मन्नत में रहते हैं, जिसे उन्होंने 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसे मन्नत नाम दिया, जिसकी झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहते हैं। शाहरुख खान का यह बंगला सी फेसिंग है, जो मुंबई में बांद्रा के बैंडस्टैंड पर स्थित है। 6000 वर्ग फीट में फैले इस खूबसूरत बंगले में पांच बेडरूम है।

शाहरुख खान के इस बंगले को खूबसूरत लुक देने में सबसे बड़ा हाथ उनकी पत्नी गौरी खान का है। इस पूरे बंगले का इंटीरियर गौरी खान ने किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे सजाने में उन्हें चार साल का वक्त लगा था। इसके अलावा बंगले में मल्टीपल लिविंग एरिया बने हुए हैं, जिसे सोफों के साथ सजाया गया है। बंगले में वुडन सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया है। अक्सर ही गौरी खान बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी और जिम जैसी अन्य सुविधाएं भी मन्नत में मौजूद हैं।

बता दें कि आज शाहरुख खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, आज उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का टीजर भी जारी किया गया, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।