Darlings के ट्रेलर लॉन्च में पहुंची आलिया भट्ट, यूं छिपाया बेबी बंप

 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क। आलिया भट्ट इस वक्त ग्लो कर रही हैं। इसकी कई सारी वजहें हैं। बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म का ट्रेलर आया है। साथ ही जल्द ही वह रणबीर कपूर के बेबी की मां बनने वाली हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आलिया भट्ट पहुंचीं तो सबकी नजरें उन पर ही टिक गईं। आलिया भट्ट ने जब प्रेग्नेंसी अनाउंस की तब वह इंडिया में नहीं थीं। रीसेंटली अपने वह अपने प्रोजेक्ट्स पूरे करके लौटी हैं। इस बीच वह पब्लिक में ज्यादा दिखाई नहीं दीं। उनकी इवेंट की तस्वीरें वायरल हैं।

येलो ड्रेस में क्यूट आलिया

आलिया डार्लिंग्स के ट्रेलर लॉन्च पर येलो कलर की शॉर्ट बलून स्टाइल ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। येलो कलर उन पर काफी सूट कर रहा था। आलिया की लूज फिट ड्रेस में उनका बेबी बंप जरा भी पता नहीं चल रहा था। आलिया ने थोड़ा सा वेट ऑन किया है और वह काफी क्यूट दिख रही थीं। इवेंट में आलिया, विजय, शेफाली शाह और नेहा धूपिया भी मौजूद थे।

5 अगस्त को होगी स्ट्रीमिंग

आलिया भट्ट इस फिल्म में ऐक्टिंग करती भी नजर आएंगी। उनकी नेटफिल्क्स फिल्म 5 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में शेफाली शाह आलिया भट्ट की मां के रोल में हैं। आलिया के कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का उनके फैन्स इंतजार कर रहे हैं। वह हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग करके हाल ही में लौटी हैं। मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं उनकी मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र भी जल्द रिलीज होने वाली है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।