जामा मस्जिद और लाल किला मेट्रो स्टेशन के खोले गए गेट, सामान्य हुआ दिल्ली मेट्रो का संचालन

 

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के जामा मस्जिद और लाल किला मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं।  इससे पहले सुबह दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एहतियात बरतते हुए दिल्ली के 2 मेट्रो स्टेशनों जामा मस्जिद और लाल किला पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का एलान किया था। इससे भी पहले बुधवार को भी दिल्ली का लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहा था। 

बताया जा रहा है कि कोरोना के कारण 22 मार्च को मेट्रो का परिचालन बंद हुआ था। सितंबर में मेट्रो का परिचालन दोबारा शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब एक साथ इतने मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े हैं। इस वजह से दिल्ली से बहादुरगढ़ के बीच मेट्रो से आवागमन बंद हो गया है। इसके अलावा दिल्ली से गुरुग्राम के बीच आवागमन प्रभावित है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अपने ट्वीटर हैंडल पर लगातार मेट्रो स्टेशनों की स्थिति की जानकारी दे रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।