संसद भवन के बाहर प्रियंका गांधी ने तोड़ा बैरिकेड, वैन तक टांगकर लेकर गए पुलिसकर्मी

 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आज संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पार्टी मुख्यालय से बाहर आ गईं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे, लेकिन वह उसे फांदकर आगे बढ़ गईं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। 

प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रियंका को AICC मुख्यालय के बाहर से ही हिरासत में लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि कई महिला पुलिसकर्मी प्रियंका को उठाकर पुलिस वैन में लेकर जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका खुद को छुड़ाने की कोशिश करती भी नजर आ रही हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।