गुटबाजी की शिकार है दिल्ली बीजेपी,जा सकती है MCD में कुर्सी!

 

नई दिल्ली। दिल्ली में  MCD चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और दिल्ली बीजेपी अपनी आंतरिक गुटबाजी में उलझी हुई है, जिससे पूरी संभावना है कि निगम में 15 वर्षों से काबिज बीजेपी की कुर्सी जा सकती है।  भाजपा  में गुटबाज़ी कोई नई बात नहीं है। मगर ऐसे समय में गुटबाजी जब MCD के चुनाव में मात्र 20 दिन ही शेष हैं। निगम चुनाव में इस बार गुटबाजी भारी पड़ती नज़र आ रही है। 15 साल से निगम में भाजपा का शासन है, और भाजपा का इस बार सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से है।  दिल्ली भाजपा में कई गुट हैं। नाम न छापने की शर्त पर भाजपा दिल्ली प्रदेश के एक बड़े नेता ने बताया कि पहला गुट दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, आशीष सूद जबकि दूसरा गुट पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, तीसरा गुट दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश विधूड़ी, चौथा गुट विजय गोयल का है, पांचवां गुट दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी का है, छठा गुट में कुलजीत चहल आदि हैं। 

एक सूत्र ने यह भी बताया कि दिल्ली के सांसदों ने कभी भी आदेश गुप्ता को अपना अध्यक्ष नहीं माना वो हमेशा इनके खिलाफ मोर्चा खोले रहे, मगर अब सभी सांसद प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन के साथ आ गए हैं जबकि आदेश गुप्ता और उनके करीबी नेता उनके गुट में हैं।  इससे अंदाज़अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है कि दिल्ली बीजेपी के अंदर खींचतान जारी है।  MCD चुनाव के अब कुछ ही दिन  बचे हैं लेकिन अभी दिल्ली बीजेपी के नेताओं के अंदर अहम की लड़ाई जरूर चल रही है।

सुपर संडे फ्लॉप 

भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी के  के चलते भाजपा का ‘सुपर संडे’ फ्लॉप हो गया।  पार्टी ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हर घर संपर्क अभियान का ‘सुपर संडे’ मनाया गया, जिसमें हर घर संपर्क अभियान में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। जबकि हकीकत इससे ठीक उलट है। यह पूरा अभियान कागज़ पर रहा, नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवा कर कार्यालय को भेज दिए। ऐसा पिछले पांच वर्षों से चल रहा है।  ज़यादातर अभियान सिर्फ कागज़ और फोटो तक ही सीमित रहे। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली बीजेपी के नेताओं को आलाकमान से कई बार नसीहत मिल चुकी है कि वो गुटबाज़ी छोड़कर समन्वय के साथ काम करे, तो वहीं दिल्ली बीजेपी में संगठन को लेकर भी  नाराज़गी जताई जा चुकी है ।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।