भाजपा ने की 6 कार्यकारी जिलाध्यक्षों की घोषणा

 

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश के कार्यकारी जिलाध्यक्षों की घोषणा की। चांदनी चौक से सरदार कुलदीप सिंह, नवीन शाहदरा से मनोज त्यागी, शाहदरा से लता गुप्ता, महरौली से नरेश वशिष्ठ, उत्तर-पश्चिम से विनोद सहरावत और नजफगढ़ से रमेश शौखंदा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

टिकट बंटवारे पर प्रश्न उठाते हुए कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से की शिकायत

कई लोगों ने टिकट बंटवारे पर प्रश्न उठाते हुए पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत की थी, जिस कारण कई घंटे तक प्रत्याशियों की सूची पर रोक लगी रही थी। रविवार देर रात नौ वार्डों में बदलाव का फैसला किया गया। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के चार, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तीन और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के दो वार्डों में प्रत्याशियों में बदलाव किया गया है।

विवाद और विरोध के कारण नामांकन के अंतिम दिन भाजपा को घोषित प्रत्याशियों की सूची में बदलाव करना पड़ा।

नौ घोषित प्रत्याशियों की जगह नए लोगों को मैदान में उतारने का फैसला करना पड़ा। इस बदलाव का असर दूसरे वार्डों पर न पड़े इसलिए पार्टी के नेता इस संशोधन को छिपाने की कोशिश में लगे रहे। वहीं, टिकट न मिलने से नाराज कई वार्डों में बगावत शुरू हो गई है। कई नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भरकर भाजपा उम्मीदवार की राह मुश्किल करने की घोषणा कर दी है। सांसदों, पार्टी नेतृत्व और अन्य नेताओं के बीच गुटबाजी की वजह से न सिर्फ घोषित प्रत्याशियों के नाम बदलने पड़े बल्कि कार्यकारी जिला अध्यक्षों की घोषणा तक रद्द करनी पड़ी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।