छत्तीसगढ़ में चलती बाइक पर रोमांस पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद कपल गिरफ्तार
 

कभी-कभी कपल्स कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसके बाद उन्हें बेहद ही पछतावा होता है।
 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  कभी-कभी कपल्स कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसके बाद उन्हें बेहद ही पछतावा होता है। कपल्स रोमांस करने के लिए किसी पार्क या फिर रेस्टोरेंट में जाते हैं और फिर जब वहां पर कोई आपत्ति जताता है तो वह वहां से चले जाते हैं। हालांकि, कुछ तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें समाज या दुनिया से कोई फर्क नहीं पड़ता और सरेआम रोमांस करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। लखनऊ के बाद बाइक पर कपल रोमांस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई के टाउनशिप की सड़कों पर बिना नम्बर प्लेट के गाड़ी में अपनी माशूका को फिल्मी अंदाज में बाइक में घुमाने वाला 27 वर्षीय आरोपी जावेद की वैशाली नगर क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान चलाता है। जिसने राजनांदगांव में चोरी किये गए डेढ़ लाख कीमत की बाइक को केवल 9000 रुपए में खरीदा था। वो भी बिना दस्तावेज के। साथ ही बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी थी। ताकि पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सके।

बता दें, 21 जनवरी को दुर्ग से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यंग कपल चलती बाइक पर रोमांस करता दिखा। वीडियो में दिखा कि लड़का बाइक चला रहा है और लड़की बाइक की टंकी पर लड़के की तरफ मुंह करके बैठी हुई है। लड़की लड़के के गले से लगाकर किस करती दिख रही है।

ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर ऐसी हरकते करने वालों की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने इस कपल को गिरफ्तार कर लिया। और जोर की लताड़ भी लगाई है।