प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं।

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं।

प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं।


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर । विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय अटल भवन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में जनपद की तीन सीटों पर पुनः विजय प्राप्त करने के लिए उनका माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता की जीत बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह जनादेश सिद्ध करता है आम जनता ने भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के तहत लोककल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह पार्टी ने भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों  को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी  । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला मंत्री अवधेश तिवारी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, बृज गोपाल पांडे, राकेश गुप्ता, संदीप उपाध्याय, नीरज श्रीवास्तव,  यश तिवारी, बृजेश, पंकज, रजनीश आदि उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।