बरैनी गंगा में उतराया मिला महिला का शव 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिर्जापुर

बरैनी गंगा में उतराया मिला महिला का शव 

बरैनी गंगा में उतराया मिला महिला का शव 


कछवा/मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव स्थित भटौली पक्का पुल जाने वाले मार्ग के एप्रोच सड़क के किनारे एक पेड़ के पास आकर अज्ञात महिला का शव पानी में शनिवार को सुबह उतराया दिखा। शव दिखने की चर्चा तेजी के साथ क्षेत्र में फैल गयी। जानकारी पर स्थानीय थाना से एक कास्टेबल मौके पर पहुंचकर शव को देखा तो पास के मल्लाह को बुलाकर शव को गंगा में बहाने के लिए कहा। वही एक राहगीर पवन कुमार जब इसका वीडियो बनाने लगा तो कास्टेबल रोकने लगा। इसी दौरान मिडियाकर्मी भी पहुंच गये। तो कॉन्स्टेबल ने पहले रोका जब मिडिया कर्मियों ने कहा विडीओ बनाने से आपको कोई दिक्कत तब कास्टेबल ने कहा नहीं कोई दिक्कत नही है। इस दौरान मल्लाह जो शव को पानी में लाठी से ढकेलकर शव बहाना चाह रहा था वह पानी से निकलकर वापस चला गया। तत्पश्चात बाढ़ के पानी में उतराए शव को लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। 

वही तीन दिन पहले भी एक महिला का शव मिला था उसके दुसरे दिन दो बालको का शव गंगा में बहते देखा गया था। जिसमे एक शव बह गया था दुसरा किनारे था। जिसको नाव से बधवाकर पानी में खिंचकर बहाने का प्रयास किया गया था। लेकिन शव मिलने की चर्चा वायरल होने की स्थिति में शव को बहाने ले जा रहे नाविक को पुलिस ने वापस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त कराने के लिए मर्चरी में रखवा दिया था। वहीं लगातार कछवां क्षेत्र में शव मिलने की बात पर लोगो में तरह तरह की चर्चा बनी हुयी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।