जाति नहीं , यूपी में करेंगे विकास की राजनीति : ओवैसी 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

जाति नहीं , यूपी में करेंगे विकास की राजनीति : ओवैसी 

जाति नहीं , यूपी में करेंगे विकास की राजनीति : ओवैसी 


लखनऊ। विधानसभा चुनाव करीब आते-आते यूपी की राजनीति में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गयी हैं। सूबे में अन्य पिछड़ी जातियों को लेकर लामबंदी शुरू हो गई है। गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)  के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर से लखनऊ में मुलाकात कर गठबंधन की रणनीति तय की। बाद में ओवैसी ने कहा कि यूपी में मुसलमान-यादव काम्बिनेशन नहीं चलेगा। वह विकास के साथ ही ए-टू-जेड़ की राजनीति करेंगे। ओवैसी 15 जुलाई को मुरादाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ संयुक्त कार्यक्रम के जरिये राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। 

ओवैसी ने कहा कि लोग कोविड से हुई मौतों के दर्द को भूले नहीं हैं, सरकार को सबक सिखाएंगे। गुरुवार को ओवैसी और राजभर के बीच 2022 चुनाव गठजोड़ को लेकर लंबी वार्ता हुई। ओवैसी ने कहा कि प्रदेश में राजनीति विकास की चलेगी। लोगों की जान बचाने की राजनीति ही चलेगी। किसकी वजह से बच्चे यतीम हुएं महिलाएं विधवा हुईं इसकी बात होगी। कोविड से तीन लाख से अधिक लोग मरे हैं। इस मुद्दे पर भी सरकार के लोगों को बोलना चाहिए। 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह और ओवैसी पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए संयुक्त कार्यक्रम करेंगे। इसकी शुरुआत 15 जुलाई से मुरादाबाद से होगी। आगे के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़ अन्य दलों के साथ आने पर उनका स्वागत किया जाएगा। यह भी कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों के कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल में यह बड़ा फेरबदल किया गया है। सिर्फ डिब्बा बदलने से गाड़ी पटरी पर नहीं लौटेगी इंजन भी बदलना होगा। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।