पूरी ताकत से जारी रखेंगे छन्ना बौद्ध जी के अभियान को : भीमसेन गौतम

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

पूरी ताकत से जारी रखेंगे छन्ना बौद्ध जी के अभियान को : भीमसेन गौतम

पूरी ताकत से जारी रखेंगे छन्ना बौद्ध जी के अभियान को : भीमसेन गौतम


संवाददाता  राम किशुन
फरेंदा /महराजगंज 

 बौद्ध परिवार निर्माण अभियान के  जनक, बहुजन आंदोलन के नायक ,सामाजिक परिवर्तन के प्रेणता छन्ना प्रसाद बौद्ध जी के द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक, धार्मिक आंदोलन को पूरी ताकत से जारी रखेंगे उक्त विचार आज छन्ना प्रसाद बौद्ध जी के चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आरटीआई जागरूकता अभियान के अध्यक्ष भीमसेन गौतम जी ने व्यक्त किए। बौद्ध जी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों की सराहना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।

 श्रद्धांजलि सभा को पूज्य भंते शुभ सागर,सुमन कीर्ति , पूज्य भंते बुद्ध सागर पूज्य भिक्षुणी संघमित्रा, पूज्य भते ज्ञानानंद ने तीसरा पंचशील देकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

 कार्यक्रम को युवराज कुमार, कृष्णा कुमार, गणेश शंकरराव, फूल सिंह गौतम, संग प्रिय गौतम ,आनंद कुमार गौतम, व सिद्धार्थ अंबेडकर ने भी संबोधित कर उनके कार्यों व विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों को याद किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।