CAA व NRC के मुद्दे पर अखिलेश और राहुल गांधी क्यों चुप थे डॉक्टर अब्दुल मन्नान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

CAA व NRC के मुद्दे पर अखिलेश और राहुल गांधी क्यों चुप थे डॉक्टर अब्दुल मन्नान

CAA व NRC के मुद्दे पर अखिलेश और राहुल गांधी क्यों चुप थे डॉक्टर अब्दुल मन्नान


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर : बलरामपुर AIMIM पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एंव उतरौला मीम पार्टी प्रत्याशी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ज़ैद निजामुददीन का गृह जनपद बलरामपुर में प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत। नव नियुक्त ज़िलाधयक्ष ज़ैद निज़ामुद्दीन ने कहा पार्टी की दी गयी बड़ी जिम्मेदारी को पूरी लगन के साथ निभाउंगा और पार्टी को मजबूत करने की हर सम्भव कोशिश करूँग AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सदर असदुद्दीन एंव प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने ज़ैद निज़ामुद्दीन को मीम पार्टी का नया ज़िलाधयक्ष मनोनीत किया है।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ज़ैद निज़ामुद्दीन का आज अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन हुआ जहां पर पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं जगह जगह फूल माला पहनाकर स्वागत किया।बलरामपुर में प्रेस कांफ्रेंस में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ज़ैद निज़ामुद्दीन ने कहा कि पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी दी है उसे पूरा करूँगा पार्टी की नीतियों को जनता जनार्दन को बताते हुए पार्टी को बुलन्दी पर ले जाने की कोशिश करूंगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक पूर्वांचल में जितने भी पार्टियां हैं उन्होंने केवल तोड़ने की राजनीति की है हम लोग जोड़ने की राजनीति करेंगे।एआईएमआईएम पार्टी हर जाति और हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेगी।उन्होंने कहा कि दूसरे दल वालों द्वारा हमारी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है कि हमारी पार्टी भाजपा की बी टीम है मैं उनको बताना चाहता हूं कि हमारी पार्टी सेकुलरिज़्म क्या होता वो हमारी मीम पार्टी से सीख लें।हमारी AIMIM पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और जब हम सब एक साथ रहेंगे तो देश मजबूत रहेगा।

उतरौला विधानसभा के मीम पार्टी प्रत्याशी डॉ अब्दुल मन्नान ने कहा कि सेकुलरिज़्म के नाम पर तथाकथित पार्टियां सपा के मुखिया अखिलेश हों चाहे बसपा की मुखिया मायावती हों या कांग्रेस की सोनिया गांधी हों ये सभी पार्टियां मुस्लिम वोट की राजनीति करना तो जानती हैं मगर मुसलमानों के साथ कभी नहीं खड़े होते हैं।उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर प्रधानमन्त्री को घेरते हुए कहा कि मोदी जी अपनी पत्नी को छोड़ दिये उनकी चिंता क्यों नहीं है वो मुस्लिम समाज की बेटियों की चिंता कर रहे हैं।उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया।डॉक्टर अब्दुल मन्नान ने कहा कि मोदी और अमित शाह को कोई जवाब देने वाला है तो वो हमारे पार्टी के सदर ओवेसी साहब हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।