Janmashtami special : कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी ? जाने पूजा का शुभ मुहुर्त…

  1. Home
  2. धर्म

Janmashtami special : कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी ? जाने पूजा का शुभ मुहुर्त…

Janmashtami special : कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी ? जाने पूजा का शुभ मुहुर्त…


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। जन्माष्टमी पूरे देश में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। यही कारण है कि जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश के लोगों में उमंग और उत्साह रहता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार भक्त इस दिन भगवान कृष्ण की जयंती मनाते हैं। पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी इस वर्ष 18 अगस्त को है। लेकिन यह त्योहार 19 अगस्त को भी मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी का त्योहार देश के साथ विदेशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

जन्माष्टमी के दिन भक्त अनुष्ठानों और परंपराओं का पालन करते हुए रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि तक उपवास रखते हैं। वैष्णव परंपराओं के आधार पर कृष्ण जन्माष्टमी लगातार दो दिनों तक मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहुर्त 19 अगस्त 12:04 पूर्वाह्न से 12:48 पूर्वाह्न तक है।

पवित्र स्थान वृंदावन और मथुरा इस दिन विशेष उत्सव का अनुभव करते हैं। इन स्थानों का बहुत महत्व है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और उन्होंने अपना बचपन वृंदावन में बिताया था। कृष्ण जन्माष्टमी लगातार दो दिनों तक मनाई जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।