Weather Update: यूपी में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत…

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

Weather Update: यूपी में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत…

Weather Update: यूपी में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत…


पब्लिक न्यूज़ डेस्क : उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। लंबे समय के बाद लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में भी मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भारी बारिश हो रही है। शहर के जिन हिस्सों में आज बारिश हुई उसमें ईस्ट ऑफ कैलाश, बुराड़ी, शाहदरा, पटपड़गंज, आईटीओ क्रॉसिंग और इंडिया गेट शामिल हैं। इन इलाकों में आज तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। 36 येलो तो 9 रेड अलर्ट जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जुलाई के पहले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बीती देर रात से राजधानी लखनऊ में बूंदाबांदी जारी है।

वही, दिल्ली में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह जलभराव की वजह से लंबा जाम लगा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की एडवाइजरी जारी की है। रेलवे अंडरपास पुल और प्रहलादपुर दोनों को बंद किया गया है। वहीं बारिश के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने आज सुबह एक ट्वीट में शहर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की पुष्टि की है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।