Weather Update: दिल्ली- बिहार सहित इन राज्यों में आज होगी जम कर बारिश, जानें- अपने शहर का मौसम

  1. Home
  2. दिल्ली

Weather Update: दिल्ली- बिहार सहित इन राज्यों में आज होगी जम कर बारिश, जानें- अपने शहर का मौसम

Weather Update: दिल्ली- बिहार सहित इन राज्यों में आज होगी जम कर बारिश, जानें- अपने शहर का मौसम


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। प्री मानसून की बारिश कई राज्यों में जारी है। आने वाले दिनों में मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकिम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप खिलने से तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। राजधानी में पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक

लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, पटना में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, श्रीनगर में आज बारिश होने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इन राज्यों में चेतावनी

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम के 1-2 भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल तथा कोंकण के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार के इन जिलों में आंधी-पानी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 14 जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार हैं। इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों के अधिकतर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज हुई।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।