देखें वीडियो : बलिया में सीएम योगी ने लिया बाढ़ का जायज़ा , बांटी राहत सामग्री

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया

देखें वीडियो : बलिया में सीएम योगी ने लिया बाढ़ का जायज़ा , बांटी राहत सामग्री

देखें वीडियो : बलिया में सीएम योगी ने लिया बाढ़ का जायज़ा , बांटी राहत सामग्री


संजय कुमार तिवारी 
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को बाढ़ से राहत के काम को लेकर दिशा निर्देश दिए। वही RSS द्वारा संचालित माल्देपुर स्थित नागा जी स्कूल में बाढ़ पीड़ितों को उन्होंने राहत सामग्री का वितरण भी किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा पूरे प्रदेश के 24 जनपदों में 600 अबादी वाले गांव बाढ़ की चपेट में है। मुख्यमंत्री ने कहा की उन्होंने इटावा,औरैया, जालौन हमीरपुर, गाजीपुर ,बलिया और वाराणसी जिलों का जमीनी और हवाई सर्वेक्षण किया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य मे जुटा हुआ है। बलिया में एक बड़ी आबादी 112  गांव और  34 राजस्व  गांव बाढ़ से प्रभावित है । बलिया में 1 लाख 25 हजार आबादी प्रभावित है। पूरे प्रदेश में 25 करोड़ लोगो को राहत सामग्री वितरित किया गया है। राहत शिविरों में रह रहे लोगो को सुरक्षित शिविरों में व्यवस्थित करने को जिला प्रशाशन को निर्देश दिए है। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवारी न करे इसको लेकर जिला प्रशाशन को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने हर हाल में जन धन की हानि को रोकने को निर्देश दिए है। बलिया में कोरोना में बेहतर नियंत्रण किया है।एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नही है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।