वीडियो : महिला ने युवक पर लगाया असलहों की दम पर रेप करने का आरोप , एसपी की चौखट पर मांग रही न्याय

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

वीडियो : महिला ने युवक पर लगाया असलहों की दम पर रेप करने का आरोप , एसपी की चौखट पर मांग रही न्याय

वीडियो : महिला ने युवक पर लगाया असलहों की दम पर रेप करने का आरोप , एसपी की चौखट पर मांग रही न्याय


चित्रकूट से विवेक मिश्रा की रिपोर्ट 

चित्रकूट। महिलाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र से है।  मिली जानकारी के अनुसार भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में कामान्ध युवक ने असलहों के बल पर घर मे सो रही महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी सम्बंधित थाने में दी लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने ज़िले के एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की फरियाद लगाई है। इसके इतर इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी का कहना है कि महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत है।

वीडियो : महिला ने युवक पर लगाया असलहों की दम पर रेप करने का आरोप , एसपी की चौखट पर मांग रही न्याय

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी अंकित मित्तल को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते 15 जून की रात्रि वह बच्चों के साथ आंगन में सोई हुई थी। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि  तभी गांव के कमल गर्ग व उसके दो साथी घर में घुस आए और असलहों के बल पर कमल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने भरतकूप थाने में तहरीर दी पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वही सीओ सिटी शीतला प्रशाद पांडये ने बताया कि वह जांच करने मौके पर गौए थे। महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।