केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बोलीं- भाजपा सरकार ने किया अमेठी का विकास

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बोलीं- भाजपा सरकार ने किया अमेठी का विकास

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बोलीं- भाजपा सरकार ने किया अमेठी का विकास


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  अमेठी सांसद स्मृति ईरानी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अमेठी का सर्वांगीण विकास किया है।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 में वह सांसद तो नहीं बनी लेकिन जनता ने उन्हें जो प्यार दिया था उस के दम पर उन्होंने जो भी समस्याएं उनके सामने आई उनका निदान करने की कोशिश की। पिपरी का बांध जो पूर्व सांसद नहीं बनवा सके उसे केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद बनवाया गया। 2019 में जनता ने उन्हें अपना सांसद चुनाव और उसके बाद से लगातार जनता के बीच में बनी हुई हैं। उनके कार्यकाल में तिलोई का बस अड्डा, एयरपोर्ट, विज्ञान केंद्र जैसे तमाम स्थानीय कार्यों के साथ ही सरकार और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं से अमेठी जनपद को आच्छादित किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष भाजपा  दुर्गेश त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।