अखिलेश के बयान पर पलटवार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोलें – आप दंगा कराते थे, हम दंगल करा रहे हैं।

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

अखिलेश के बयान पर पलटवार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोलें – आप दंगा कराते थे, हम दंगल करा रहे हैं।

अखिलेश के बयान पर पलटवार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोलें – आप दंगा कराते थे, हम दंगल करा रहे हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की नजदीकियां बढ़ने के साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी अब तेज होने लगी है। राजनैतिक पार्टियों के तंज कसने के तरीके में तल्खी आये दिन देखने को मिल रही है। खबर है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बागपत में सांसद खेल स्पर्धा के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तल्ख टिप्पणीं की है।

दरअसल, यूपी के बागपत जिले के बड़ौत में सांसद खेल स्पर्धा के दौरान किये गए अपने एक सम्बोधन में केंद्रीय सुचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान दिया कि अखिलेश यादव दंगा करते थे जबकि उनकी सरकार दंगल करा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में आगे कहा कि प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं चाहता है, अब हर कोई दंगल चाहता है क्योंकि लोग अब खेलों में रूचि ले रहे हैं।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनावों में अब बामुश्किल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की राजनैतिक भाषा में तल्खी दिनोंदिन बढ़ रही है। प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में आचार संहिता लगने वाली है। प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक तरफ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपने कार्यकाल को दोबारा दोहराने की कोशिश में लगी हुई है तो अखिलेश यादव की पार्टी सपा भी प्रदेश सरकार में एक मजबूत वापसी की कोशिश में लगी हुई है और इस तरह दोनों दलों के लिए यह चुनाव बहुत ही अहम है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।