UP : कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अनशन पर डटे राजस्थान के बेरोजगार युवा, बोलें - वार्ता करें अशोक गहलोत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

UP : कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अनशन पर डटे राजस्थान के बेरोजगार युवा, बोलें - वार्ता करें अशोक गहलोत

UP : कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अनशन पर डटे राजस्थान के बेरोजगार युवा, बोलें - वार्ता करें अशोक गहलोत


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पसीना बहा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए उन्हीं की पार्टी की राजस्थान सरकार ने मुसीबत खड़ी कर दी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  राजस्थान से आए बेरोजगार युवा चार दिन से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अनशन पर डटे हैं। अब तो उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है। कांग्रेस के पदाधिकारी और खुद प्रियंका भले ही इससे बेफिक्र हों, लेकिन अब पार्टी के अंदर से ही आवाज उठने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया है कि अशोक गहलोत राजस्थान के युवाओं से वार्ता करें। अपनी मुसीबत प्रियंका के गले में डालना उचित नहीं है।

लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर राजस्थान से आए युवा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष दंडवत प्रणाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला पंकज कुमारी की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुले आसमान के नीचे ठंड में रातें गुजार रहे राजस्थान के युवाओं को आस है कि कांग्रेस मुख्यालय के अंदर से कोई नेता आएगा। उनकी बात प्रियंका गांधी वाड्रा या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कराएगा, ताकि उनकी मांगें मान ली जाएं। मगर, ऐसा नहीं हुआ।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि वे मांगें पूरी हुए बिना यहां से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर विचार संबंधी राजस्थान सरकार का सहमति पत्र भी है। उपेन ने बताया कि कोई मालूम कर सकता है कि उनके सहित सभी प्रदर्शनकारी भाजपा के दलाल हैं या पुराने कांग्रेस समर्थक। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कांग्रेस नेता उन्हें भाजपाई साबित कर दे तो सभी प्रदर्शनकारी तुरंत चले जाएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।