Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ भयावह, मलबे में तब्दील शहर, बिना पानी-दवाई के मर रहे लोग, सड़कों पर बिछी लाशें…

  1. Home
  2. विदेश

Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ भयावह, मलबे में तब्दील शहर, बिना पानी-दवाई के मर रहे लोग, सड़कों पर बिछी लाशें…

Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ भयावह, मलबे में तब्दील शहर, बिना पानी-दवाई के मर रहे लोग, सड़कों पर बिछी लाशें…


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  पिछले लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी लगातार भयावह होती जा रही है। आज इस युद्ध का 22वें दिन है। इस युद्ध ने यूक्रेन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। और सैकड़ों निर्देषों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर नो फ्लाई जोन का जिक्र करते हुए कहा कि, नाटो यूक्रेन के ऊपर नो फ्लाई जोन लागू करे ताकि रूसी हवाई हमले बंद हों सके। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नो फ्लाई जोन लागू करने से साफ इनकार कर दिया।

अब रूस ने यूक्रेन के शहर निप्रो को निशाना बनाना शुरू कर दिया। और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया है। 22 दिनों के बाद भी रूस यूक्रेन के शहरों पर लगातार बमबारी कर रहा है। वहीं दक्षिणी यूक्रेन का माइकोलीव इलाका में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। रूसी सेना हर उस इलाके पर वार कर रही है जहां तक उसकी सेना पहुंच नहीं पाई है। ऐसा ही शहर है ओडेशा जहां नागरिकों को रूसी सेना के आने का खतरा है। इसके लिए पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन यहां भी रूसी हमले के निशान शहर भर पर मिल रहे हैं।

वही, अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन की सहायता के लिए आगे आए है। उन्होने यूक्रेन को 800 मिलिनय डॉलन की सैन्य मदद का फैसला लिया है। जिसमें लंबी दूरी तक मार करने वाले एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं। जिससे यूक्रेन देश में मचे हाहाकार से जूझ सकें। लेकिन ये साफ हो गया है कि यूक्रेन में ना तो यूरोप के देशों की सेना उतरेगी और ना ही NATO देशों की यानी यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होगी। वहीं रूस के लिए युद्ध आसान नहीं रहा है। 22 दिन में रूस बडी कामयाबी हासिल नहीं कर पाया है, वहीं आर्थिक प्रतिबंधों से रूस को दो लाख पच्चीस हजार करोड़ के नुकसान का अंदाजा ब्लूमबर्ग ने लगाया है और ये नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।